फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women who create employment get platform

Auraiya News: रोजगार सृजन करने वाली महिलाओं को मिला मंच

Tue, 22 Oct 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women who create employment get platform
ककोर। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार सृजन के लिए ऋण मुहैया कराने के लिए सांकेतिक बैंक चेक देकर मंगलवार को ककोर मुख्यालय स्थित इंडिया पायका मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित सीसीएल मेगा कैंप का शुभारंभ किया। डीएम द्वारा निर्धारित समूह गठन, सीसीएल, लखपति दीदी बनाकर दिसंबर 24 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रति विकासखंड एक-एक समूह बकरी पालन व नंद बाबा योजना में समूह की दीदीयों को जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपेक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम ने आजीविका गतिविधियों बढ़ाने तथा नए-नए आजीविका से जुड़े कार्य को करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने महिला समूहों को चेक वितरण व शाखा प्रबंधकों को अच्छा कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर से 21 अक्तूबर 2024 तक सभी बैंकों की ओर से 660 समूहों को 20.01 करोड़ का ऋण स्वीकृत व वितरण किया गया है। वहीं कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्रा समेत समूह की महिलाएं, बैंकों के अधिकारी समेत काफी संख्या में सरकारी अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed