{"_id":"58c04c5d4f1c1b6d43dc6f57","slug":"women-suicide-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरुआ में विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता मिला। दुकान से पति घर पहुंचा तो फांसी के फंदे पर शव लटका देखकर सन्न रह गया। पति की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गांव बरुआ निवासी ओमकार की पत्नी पूजा(25) बुधवार को घर में अकेली थीं। ओमकार गांव में ही अपनी परचूनी की दुकान पर थे। सास व ननद खेतों पर गई थीं। दोपहर बाद पति खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो कमरे में पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटक देख कर सन्न रह गया। ओमकार की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर अन्य परिजन भी पहुंच गए।
लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल जसवीर सिंह सिरोही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि पूजा की शादी ओमकार के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के रिश्तेदार पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि जांच की जा रही है। मृतका के मां-बाप अभी नहीं आए हैं। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने बताया कि पूजा का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
फफक कर रो रही थी मासूम
पूजा का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसकी एक साल की बेटी वैष्नवी फफक-फफक कर रो रही थी। उसे नहीं पता था कि मां अब दुनिया में नहीं हैं। मोहल्ले के लोग उसे संभाल रहे थे।