{"_id":"bf9e034d2dac7044d656e7ca4122460e","slug":"women-s-safety-a-priority-for-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
तिलक महाविद्यालय में महिला जन जागरूकता शिविर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी ने महिला कानून के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
खानपुर चौराहे पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी का जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु तमाम कानून बनाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए गांव से लेकर शहर तक शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि महिलाओं को उनके हकों को लेकर जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह, सीओ सिटी डीडी मिश्रा, रामऔतार तिवारी, अंकिता तिवारी, सीमा चौहान आदि मौजूद रहे।