फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women's ruckus, team of bereaved contract workers

महिलाओं का हंगामा, बैरंग हुई ठेका कर्मियों की टीम

Wed, 12 Apr 2017 11:27 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 12 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women's ruckus, team of bereaved contract workers
-बियर के ठेके के बाहर हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बाबा परमहंस नगर में एक के बाद एक खुल रहे शराब व बियर के ठेकों के विरोध में महिलाओं ने हंगामा काटा। हंगामे के कारण देसी शराब की बोतलें लेकर दुकान खोलने पहुंचे ठेके के कर्मियों को बैरंग लौटना पड़ा। महिलाओं व स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से ठेके हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के बाबा परमहंस नगर में कलक्टरी रोड पर कांशीराम कालोनी मोड़ पर बुधवार की दोपहर देसी शराब के ठेके  से संबंधित कर्मचारी शराब लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी पर महिलाएं इकट्ठी होकर ठेका खुलने वाले स्थान पर पहुंचकर हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन


कुछ महिलाओं ने शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं। इससे ठेका कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। पुलिस ने महिलाओं से अपनी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखने के लिए कहा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मोहल्ले वासियों की रजामंदी के बिना ही वार्ड में धड़ाधड़ शराब और बियर की दुकानें खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अंग्रेजी शराब की दुकान खोली गई। दो दुकानें छोड़कर बियर की दुकान खोली गई। अब कुछ मीटर की दूरी पर देसी शराब की दुकान खोली जा रही है। प्रशासन यहां शराबियों का अड्डा बनाना चाहता है। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को देखते हुए बस्ती के बीच में शराब की दुकानें बंद कराई जाएं। इसके बाद महिलाएं  बियर की दुकान पर पहुंचीं।


महिलाओं के डर से बियर व अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद हो चुकी थीं। महिलाओं और मोहल्ले के बाशिंदों ने बियर की दुकान के मकान मालिक को हिदायत दी कि बियर का ठेका नहीं खुलना चाहिए। कई घंटे तक महिलाएं हंगामा करती रहीं। इधर, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि महिलाओं को शराब की दुकानों से आपत्ति है तो प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखें। किसी महिला या पुरुष ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed