{"_id":"6532c8e3fbfffce26a0b70e9","slug":"womans-body-hanged-accused-of-murder-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4349-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फंदे से लटका महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फंदे से लटका महिला का शव, हत्या का आरोप
Sat, 21 Oct 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब घर की दूसरी मंजिल के कमरे में बिजली के पंखे के सहारे बंधी रस्सी से महिला का शव लटका मिला। पिता ने बेटी की हत्या का ससुरालियों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मोहल्ला गोविंद नगर उत्तरी निवासी पिंकी निषाद (22) की शादी माह जून 2023 में नरेश पुत्र लाखन सिंह निषाद के साथ हुई थी। नरेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पड़ोसियों के मुताबिक दंपती के बीच शादी के बाद से कलह होनी शुरू हो गई। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब परिजनों ने पिंकी का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार होने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने कर्मियों व पड़ोसियों की मदद से शव फंदे से उतारा। कमरे की वीडियो ग्राफी करते हुए साक्ष्य जुटाए गए। वहीं सूचना पर मायके जौंरा से कुछ लोग पहुंचे। मृतका के पिता हीरालाल ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा।
कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।