{"_id":"6648f69dd1e515647f071774","slug":"womans-body-found-on-railway-track-could-not-be-identified-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112332-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वीरपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की ग्रामीणाें ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी भेज दिया।
गांव बीरपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1115/08 से 1115/10 के बीच शनिवार को डाउन लाइन पुलिस व रेलवे प्रशासन को ग्रामीणों ने एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय, कस्बा इंचार्ज सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रैक पर पड़े महिला के शव को हटाकर किनारे रखवाया। साथ ही उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त न होने के चलते शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का पूरा प्रयास कर रही है। इधर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतका को पहले अछल्दा के बाजार में खरीदारी करते देखा गया था।