फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found hanging at her maternal home

Auraiya News: मायके में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 24 May 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging at her maternal home
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनीपुर में महिला का शव मायके में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फंदा लगाने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव रतनीपुर निवासी ज्ञान सिंह की बेटी नंदिनी गौतम (20) की शादी 14 फरवरी 2025 को सदर कोतवाली के गांव भरसेन निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ हुई थी। परिजन के अनुसार नंदिनी शुक्रवार को अपने पति के साथ दिल्ली से मायके आई थी। पति उसे मायके छोड़कर अपने गांव चला गया था। शनिवार शाम घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन

इसी दौरान नंदिनी बाथरूम में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजन को चिंता हुई। खिड़की से झांककर देखने पर वह दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली।
परिजन की चीख सुनकर ग्रामीण आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाली निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed