फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman burnt while cooking

खाना बनाते समय महिला झुलसी

Wed, 23 Nov 2016 11:12 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 23 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt while cooking
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के रठगांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला की साड़ी में  आग लग गई। आग की लपटों से महिला घिर गई। चीखपुकार सुनकर आए पति ने कपड़ों में लगी आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने में पति गंभीर गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सैफई रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन



रठगांव में रिंकी(38) पत्नी रामरतन सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। घर के  लोग खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान चूल्हे की आग से महिला की साड़ी जलने लगी। आग की लपटों ने महिला को चपेट में ले लिया। आग की लपटों से घर पर रखा छप्पर भी जलने लगा। पति रामरतन ने पत्नी रिंकी को आग की लपटों से घिरा देखा तो वह दौड़ पड़ा। आग बुझाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। गांव के लोगों ने पानी डालकर छप्पर में लगी आग को बुझाया। सूचना पर अन्य परिजन भी आ गए। दंपति को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। यहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed