{"_id":"693b0b0556930b324708a45e","slug":"woman-accused-of-extortion-sent-to-jail-auraiya-news-c-211-1-aur1009-135953-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धन उगाही की आरोपी महिला को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धन उगाही की आरोपी महिला को भेजा जेल
विज्ञापन
फॉलोअप...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। युवक को जाल में फंसा कर धन उगाही करने की आरोपी महिला को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पहले भी कई युवकों से धन उगाही कर चुकी है।
गोरखपुर थाना एम्स क्षेत्र स्थित मानिक नगर दरगारिया निवासी निशांत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव नगला निवाजी निवासी शशि पर ब्लैकमेलिंग कर धन उगाही करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया था। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि कोर्ट में पेश होने के बाद उसे वहां से इटावा जेल भेज दिया गया।