{"_id":"637e658733312f1abc1fa6cf","slug":"within-nine-months-of-marriage-woman-s-body-found-hanging-auraiya-news-knp7298989126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
सहार। शाद के नौ माह भी पूरे नहीं हुए कि नवविवाहिता दुनिया से अलविदा हो गई। थाना क्षेत्र के निवादा धांधू में बुधवार तड़के कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र तरिहा रामनगर निवासी नरेंद्र सिंह ने अपनी बेटी प्रतीक्षा उर्फ सुतीक्षा (25) की शादी इसी साल 26 फरवरी को साहर थाना क्षेत्र के निवादा धांधू निवासी अनूप शाक्य के साथ की थी। बुधवार सुबह प्रतीक्षा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से उतारा।
ससुर जसवंत सिंह ने बताया कि अनूप सब्जी आढ़ती है। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। कमरे में बहू अकेले थी। काफी देर तक बहू के बाहर न आने पर अंदर झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस के पहुंचने के बाद ही हाजीपुर निवासी रिश्तेदार की सूचना पर मृतका के पिता नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पिता ने मृतका के पति, ससुर, जेठानी व दो जेठ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन बेटी को शादी के कुछ दिनों बाद से ही प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इससे वह काफी परेशान रहती थी।
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।