{"_id":"b83504dfdb02117fda574edd3cd406fe","slug":"with-strong-gale-was-rainy-tinsed-flew-poles-fell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के साथ हुई बरसात, टिनशेड उड़े, खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के साथ हुई बरसात, टिनशेड उड़े, खंभे गिरे
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 21 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम आई तेज आंधी ने तबाही मचाई। दिबियापुर से औरैया मार्ग पर कई बिजली के खंभे टूट गए। वहीं सहार क्षेत्र में एक मील की दीवार एवं यहां पड़ा टिनशेड उड़ गया। बिजली के खंभे टूटने से दिबियापुर से औरैया के बीच कई गांवों की बिजली गुल हो गई। मंगलवार देर शाम तेज आंधी के साथ रुक रुक कर बरसात हुई।
विज्ञापन
इसके चलते बेला रोड पर स्थित एक पुराना पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। औरैया रोड पर कई खंभे टूट गए। आंधी ने कई अन्य स्थानों पर भी भारी तबाही मचाई।
वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत- दिबियापुर। मंगलवार देर शाम अंाधी के साथ हुई बरसात के बीच घर लौट रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे दिबियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक हालत के चलते डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रिफर किया। घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बलवंतपुर निवासी रामअवतार (55) मंगलवार रात दहगांव से अपने घर लौट रहा था। तभी सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
बाद में उसे औरैया जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया। बाद में घायल की मौत हो गई। घायल की मौत का समाचार मिलने पर उपनिरीक्षक पप्पू सिंह मृतक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया।