फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife's love affair took the husband's life

Auraiya News: पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ले ली पति की जान

Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wife's love affair took the husband's life
औरैया। पत्नी के प्रेम प्रसंग ने एक परिवार के बेटे की जिंदगी छीन ली। अगर पत्नी प्रेमी के संग रील बनाकर पति को न भेजती तो शायद परिवार का बेटा जिंदा होता। यह व्यथा मां ने रोते हुए बयां की है। यह मामला एरवाकटरा के नयापुरवा गांव का है। यहां पर युवक का घर से 100 मीटर दूरी पर फंदे पर शव लटका मिला था।
विज्ञापन

गांव वालों ने मंगलवार सुबह शव फंदे पर लटका देखा तो परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे अश्वनी का शव देख उसकी मां ज्ञानदेवी बिलख पड़ी और रोते हुए उसने अपनी व्यथा ग्रामीणों से लेकर हर किसी को सुनाई। ज्ञानदेवी ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी दो अक्तूबर को छोटी बेटी के संग मायके चली गई थी। वहीं करवाचौथ से दो दिन पहले वो मायके से अपने प्रेमी के संग कहीं चली गई थी। करवाचौथ के दिन उसने बेटे को वीडियो कॉल की।
विज्ञापन

बताया कि वो अपने प्रेमी के लिए करवाचौथ का उपवास रखा है। साथ ही उसने प्रेमी के साथ रील बनाकर भी बेटे को भेजा। यह रील देखकर बेटा सदमे में आ गया जिसे वो बर्दाश्त न कर सका और उसने घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से अंगोछे का फंदा लगाकर लटक गया। ज्ञानदेवी ने बताया कि अगर बहू ने बेटे को प्रेमी संग बनाए गए रील को न भेजती तो शायद उनका बेटा आज जिंदा होता। उनका यह भी कहना है कि यदि बहू यदि नहीं रहना चाहती थी, तो वह हसी खुशी हमारे परिवार की जिंदगी से दूर चली जाती। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
शादी के आठ साल बाद फिर परवान चढ़ा पत्नी का प्रेम प्रसंग

एरवाटिकटा के मजरा नया पुर्वा गांव में विनोद कुमार शाक्य का घर है। विनोद खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बेटे बबलू (33) अश्वनी (28) और तीन बेटी ज्योति, राधा व शिखा हैं। छोटा बेटा अश्वनी गांव में खेती करता था। नौ साल पहले अश्वनी की बेला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद अश्वनी के दो बेटे व एक बेटी हुई। शादी के पहले से ही अश्वनी की पत्नी का उसके मायके में एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के आठ साल बाद भी उसकी प्रेमी से नजदीकियां रहीं। वो शादी के बाद भी उससे दूर न हो सकी। परिजन से लेकर ग्रामीण भी इस बात को बता रहे हैं। वहीं इसकी पुष्टि के लिए वो दो अक्तूबर को सुसराल में पति को छोड़ मायके चली गई थी। वहां से करवाचौथ के दो दिन पहले वो अपनी छोटी बेटी को लेकर प्रेमी के संग कहीं चली गई थी जबकि करवाचौथ के दिन उसे अपने पति के संग होना चाहिए था लेकिन ऐसा उसने नहीं किया। उल्टा करवाचौथ के दिन उसने पति को प्रेमी के संग रील बनाकर भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed