{"_id":"64627a46615773958000aa70","slug":"wife-caught-husband-with-girlfriend-ruckus-auraiya-news-c-12-1-235530-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, हंगामा
Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के एक मोहल्ले में शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पति व प्रेमिका एक दिन पूर्व अपने-अपने घरों से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकले थे। भनक लगते ही मौके पर पांच माह के बच्चे के साथ पहुंची पत्नी ने जमकर हंगामा किया। मामला कोतवाली तक पहुंच गया।
कोतवाली बिधूना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी आठ मई 2021 को मध्य प्रदेश के जिला भिंड निवासी युवती से हुई थी। उनकी पांच माह की पुत्री भी है। युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी किसी को भनक नहीं थी। बताया गया कि रविवार रात को युवक अपने दोस्त की शादी में जाने की बात कह कर घर से निकला। उधर, युवती भी अपनी दोस्त की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। युवती के घर न पहुंचने पर सोमवार सुबह उसकी मां उसे खोजते हुए गांव पहुंची। वहां पर उन्होंने युवक के परिजनों से कहा कि मेरी लड़की उनके घर पर है। इस पर युवक के परिजनों ने शादी कार्यक्रम में बेटे के जाने की बात कही। प्रेमिका की मां इस बात को मानने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद वह घर के अंदर घुस गई और कमरे के अंदर जाकर छानबीन की। जब उन्हें युवक व युवती घर पर नहीं मिले तो युवती की मां ने युवक को फोन लगाया।
पूछा कि कहां पर हो तो युवक ने कस्बे के दुर्गा मंदिर के पीछे मिलने की बात कही। इसके बाद युवक के परिजन, पत्नी व प्रेमिका की मां दुर्गा मंदिर के पीछे पहुंचे। जहां युवक व युवती साथ मिल गए। उन्हें देखकर पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस युवक, उसकी पत्नी व प्रेमिका को कोतवाली ले गई। पीछे से रिश्तेदार भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर देर शाम तक जारी रहा। रिश्तेदार उन्हें समझाने में लगे हुए हैं। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि युवक शादीशुदा है। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।