{"_id":"66fedc0f6227648d280e9310","slug":"when-father-stopped-him-from-downloading-game-on-mobile-student-ran-away-from-home-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117299-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मोबाइल में गेम डाउनलोड करने से पिता ने रोका तो घर से भागा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मोबाइल में गेम डाउनलोड करने से पिता ने रोका तो घर से भागा छात्र
विज्ञापन
सहार। थाना के गांव शहबाजपुर निवासी राहुल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अवनीश उर्फ शिल्पु नवीं कक्षा का छात्र है। परिजनों ने बताया कि वह दो अक्तूबर की शाम करीब छह बजे से लापता हो गया। कई जगह तलाश करने पर भी पता नहीं लगा। तो रात करीब 10 बजे पुलिस को जानकारी दी।
सीओ बिधूना भरत पासवान ने गुरुवार की सुबह उसके घर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और दो टीमों का गठन कर छात्र की तलाश शुरू करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। मशक्कत के बाद दूसरे दिन गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उसे पुर्वा तरा के पास सड़क पर टहलते हुए पाया। इस पर पुलिस उसे थाना ले आई। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी।
पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि बुधवार को वह अपने पिता के मोबाइल में वीडियो गेम डाउनलोड कर रहा था। उन्होंने मना किया तो वह नाराज होकर घर से निकल गया। पुलिस ने गांव वालों की मौजूदगी में बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही छात्र को बरामद कर लिया है। वह कहां गया था, इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है।