{"_id":"6988d3ee641f131a400e1a33","slug":"wheat-procurement-will-begin-at-43-centres-from-march-17-auraiya-news-c-211-1-aur1006-139262-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 17 मार्च से 43 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 17 मार्च से 43 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
Sun, 08 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में एक ओर जैसे जैसे गेहूं की फसल तैयार हो रही है। इसी के साथ ही गेहूं की खरीद की तैयारी भी जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। जिले में 17 मार्च से शुरू होने जा रही गेहूं खरीद को लेकर 43 क्रय केंद्रों को प्रस्तावित भी कर दिया गया है।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसान पंजीकरण एक जनवरी 2026 से पोर्टल पर शुरू हो गया है। किसान www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। अभी तक 27 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। किसान पंजीकरण में फसल के लिए उपयोग की जाने वाली सभी जमीनों का विवरण देना होगा। आधार कार्ड, राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज किया जाना है।
किसान अपने निकट संबंधी को नॉमिनी भी बना सकते हैं, ताकि किसान की अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केंद्र पर नॉमिनी उपज को बिक्री कर सके। किसान पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 व मोबाइल नंबर 8564098657, 9919515204 पर संपर्क कर सकते हैं। विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले साल से यह 160 रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन
शासन स्तर से जारी क्रय नीति के अनुसार जनपद में 43 क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू होगी। जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए पोर्टल शुरू हो गया है। वहीं, केंद्रों पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।