{"_id":"67e000097c3129517b40096d90651889","slug":"wheat-farmer-looking-at-the-dana-felt-shock-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं में दाना कम देख किसान को लगा सदमा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं में दाना कम देख किसान को लगा सदमा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 22 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं में दाना कम निकलने पर बान गांव के किसान को सदमा लग गया। परिजन जब तक कुछ समय पाते, तब तक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
कस्बा कंचौसी के बान बाजार निवासी कृषक जगदीश सिंह पुत्र सरमन लाल मंगलवार शाम गांव में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करा रहा था। गेहूं के बोझ से दाना कम निकलता देख जगदीश खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
मड़ाई कार्य में लगे अन्य लोगों ने जगदीश को तत्काल वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर लिटा दिया। लोगों की मदद से जगदीश को उपचार के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी है। सूचना पर देहात का तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा है। मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।