फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   weapon factory caught

तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
weapon factory caught
पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहा बनाने के आरोपी व जानकारी देतीं एसपी अपर्णा गौतम - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात बाकरपुर बोहरा हाईवे के पास खेत में बनी दुकान में असलहा बनाते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचे बनाने का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली के उप निरीक्षक सुधीर भारद्वाज, कालीचरन, प्रशांत कुमार ने टीम के साथ बाकरपुर बोहरा के पास हाईवे पर दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खेत के पास एक दुकान में असलहे बनते मिले। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से राजकुमार तथा शिवशंकर यादव को गिरफ्तार किया है। मौके से पांच तमंचे, एक अधिया, शस्त्र बनाने के उपकरण, पुर्जे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि वह काफी दिन से अवैध रूप से असलहे बना रहे हैं। राजकुमार वेल्डर है। ये लोग कानपुर से कच्चा माल कबाड़ के भाव खरीदकर लाते हैं। एकांत जगह पर डेरा जमाकर रात में अवैध तमंचे बनाते थे। तमंचों को दूर-दराज के इलाकों में जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed