{"_id":"669bfdfa2a29f65e870ed157","slug":"we-can-balance-carbon-dioxide-by-planting-more-trees-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114581-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अधिक पेड़ लगाकर कार्बन डाइऑक्साइड का बना सकते संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अधिक पेड़ लगाकर कार्बन डाइऑक्साइड का बना सकते संतुलन
विज्ञापन
औरैया। भारत के विकसित होने तक हम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन रोक नहीं सकते हैं, लेकिन अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इसे संतुलित कर सकते हैं। यह बात राज्य मंत्री अजीत पाल ने शनिवार को बीहड़ की जुहीखा सेंगनपुर मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 46,82,501 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जिले के कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। राज्य मंत्री अजीत पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी चारु निगम ने सिद्ध बाबा मंदिर के पास वन विभाग की जमीन पर पौधारोपण किया। यहां 10 हेक्टेयर जमीन पर आम, नीम, गूलर, कटहल सहित अन्य किस्म के 4000 पौधे लगाए जाने हैं। साथ ही 12000 पौधों के बीज बोए जाने हैं।
इस दौरान एडीएम एमपी सिंह, एसडीएम रामौतार, तहसीलदार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, आदर्श पांडेय, ऋषि पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं सदर एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में जमौली ग्राम पंचायत में शुक्रवार को तीन हजार पौधों का रोपण किया गया। ग्राम प्रधान मनोरमा से लेकर क्षेत्रीय लेखपाल व ग्रामीणों भी पौधारोपण अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-20एयूआरपी 23- ग्रामीणों के साथ आम के पौधे का रोपण करते भाजपा नेता अवधेश भदौरिया। स्रोत: कार्यकर्ता
चिरूहूली में भाजपा नेता के नेतृत्व में फलदार पौधों का रोपण
औरैया। भाजपा नेता अवधेश भदौरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को सदर ब्लॉक के गांव चिरूहूली में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर, मंडल प्रभारी लल्ला शर्मा, मनोज दुबे, राजन चौहान, सतीश दुबे, हितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, लाल सिंह सेंगर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर कटहल, आम, नीबूं, जामुन, पीपल, सहजन समेत कई तरह के पौधे रोपित किए गए।(संवाद)