फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   watwe problem will be solved in 95 rajaswa village

95 राजस्व गांवों में दूर होगी पेयजल की किल्लत

Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
watwe problem will be solved in 95 rajaswa village
औरैया। जल शक्ति मंत्रालय की हर घर नल से जल योजना के तहत जिले के 95 राजस्व गांवों में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी है। इसके तहत पहले चरण में 312 पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। 24 टंकियों के प्रस्ताव पर विभाग की मुहर लग गई है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

भूगभ जल दोहन के कारण पेयजल की मारामारी देखकर सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 2019 में हर घर नल से जल योजना शुरू की थी। इसके तहत गांवों में घर-घर नल की टोंटियां लगाने के बाद टंकियां बनाने का अभियान शुरू किया गया। मुंबई की इंडियन ह्यूम पाइप एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले चरण में 95 राजस्व गांवों में 312 पानी की टंकियां बनाई जानी हैं। कंपनी की ओर से 231 गांवों का सर्वे किया जा चुका है। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों की माने तो अभी 81 गांवों में सर्वे होना है।
विज्ञापन

उनकी ओर से 24 राजस्व गांवों का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए राज्य स्वच्छता पेयजल मिशन लखनऊ को भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 76 करोड़ से बनने वाली 24 पानी की टंकियों के निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाना है। हाल ही में 37 और टंकियों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इन 24 गांवों में बनेंगी टंकियां
अछल्दा ब्लॉक - गढ़वाना, इटैली, वंशी, देवरांव, दशहरा, शिवपुर, मोहम्मदाबाद, बघईपुर, पाता व रुरुकला।
औरैया - चिरूहूली, इकौरापुर, कखावतू, भगौतीपुर, मढ़ापुर, महारथपुर व मधूपुर।
सहार- औंरो
बिधूना- असजना, भिखरा, बराहार, धनबाली, इंदपामऊ व खानजहांपुर।
जिले भर के सात ब्लॉकों में पेयजल की किल्लत झेल रहे गांवों का सर्वे कराया गया। जिसमें पहले चरण में 312 राजस्व गांव चिह्नित किए गए। इन गांवों में अभी तक 24 गांवों के भेजे गए प्रस्ताव पर ही मुहर लग सकी है। अभी और प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। जैसे-जैसे स्वीकृति मिलती जाएगी, पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। - विवेक कुमार, जेई जल निगम

सात माह में 300 सैंपलों की हुई जांच, दो में क्लोराइड ज्यादा
जल निगम की ओर से ब्लॉकों में पानी की स्वच्छता की जांच की जाती है। जल निगम की लैब में सात माह में 300 सैंपलों की जांच की गई है। जिसमें 14 व 15 जुलाई को सहार ब्लॉक से आए पानी के सैंपल की जांच में दो नमूने मानकविहीन मिले हैं। केंद्र प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि ये नमूने सहार ब्लॉक क्षेत्र के गांव इंगुरा निवासी पातीराम दोहरे व गांव औंरो निवासी रामऔतार कठेरिया के यहां लगे हैंडपंप के हैं। जिनमें क्लोराइड की मात्रा काफी अधिक है। इसकी जानकारी मुख्यालय लखनऊ की साइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा अन्य छह ब्लॉकों का पानी जांच में सामान्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed