{"_id":"60957e5e8ebc3e729b558499","slug":"waterlogging-on-roads-auraiya-news-knp6272536162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शुक्रवार को हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई न होने से ये स्थिति है।
सुबह करीब आधे घंटे हुई बारिश से ही कस्बे के कई इलाकों में जलभराव हो गया। गांधी नगर में बारिश के बाद नालियां ओवरफ्लो होने से गालियों में पानी भर गया। अमित चौहान ने बताया कि नियमित सफाई न होने से समस्या है। हल्की बारिश में यह हाल है तो बारिश के मौसम में तो स्थिति और खराब होगी।
लोगों ने बताया कि जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने के कारण नालियां जाम हैं। फीडर रोड पर दुकानों के बाहर नाले का पानी भर गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नालियों को सफाई कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण कुछ दिक्कतें आ रहीं हैं। जहां समस्या है, वहां जल्द सफाई कराई जाएगी।