फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waterlogging in Auraiya after heavy rain; mercury drops by four degrees.

Auraiya News: औरैया में तेज बारिश के बाद जलभराव, चार डिग्री गिरा पारा

Wed, 08 Jul 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 08 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Auraiya after heavy rain; mercury drops by four degrees.
फोटो-29- बारिश के दौरान शहर के कानपुर रोड का नजारा। संवाद
औरैया/बिधूना। जनपद में मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं शहर में सुबह से छाए बादल शाम चार बजे के बाद जमकर बरसे। इससे शहर की सड़के, गलियां व निचले इलाकों में पानी भर गया। इस बारिश से फिलहाल शहर वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि बिधूना में दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
मंगलवार को क्षेत्र में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को तेज बारिश की उम्मीद जगी। शहर में शाम चार बजे के बाद करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई लेकिन बिधूना क्षेत्र में बारिश जोर न पकड़ सकी। शहर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में महज बूंदाबांदी रही। ऐसे में बारिश के कयास लगा रहे किसान मायूस नजर आए। हालांकि शहर में 15 मिनट की बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि 24 घंटे के भीतर जिले में 16.02 मिमी (मिलीमीटर) बारिश हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की रफ्तार 27 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, किसान अभी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकांश स्थानों पर धान की रोपाई सबमर्सिबल और नलकूपों के सहारे हो रही है। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो खेतों में पर्याप्त धान की रोपाई में तेजी आएगी।
----
आज और कल अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक के साथ ही अब दो दिन झमाझम बारिश होने के आसार हैं। आज और कल रुक-रुककर पूरे दिन बारिश हो सकती है। इस बारिश से काफी कुछ धान रोपाई को राहत मिलेगी।
---
बारिश से मुख्य मार्ग पर भरा पानी
अछल्दा। कस्बे के नेविलगंज में बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि औरैया-बिधूना की मुख्य सड़क से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है।

इससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और पैदल राहगीरों को भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को भी निकलने में दिक्कत हो रही है। कस्बे के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नेविलगंज मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए।(संवाद)

फोटो-29- बारिश के दौरान शहर के कानपुर रोड का नजारा। संवाद

फोटो-29- बारिश के दौरान शहर के कानपुर रोड का नजारा। संवाद

फोटो-29- बारिश के दौरान शहर के कानपुर रोड का नजारा। संवाद

फोटो-29- बारिश के दौरान शहर के कानपुर रोड का नजारा। संवाद

फोटो-29- बारिश के दौरान शहर के कानपुर रोड का नजारा। संवाद

फोटो-29- बारिश के दौरान शहर के कानपुर रोड का नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed