फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water supply from the tank is lasting only five to ten minutes amidst the scorching heat.

Auraiya News: भीषण गर्मी में पांच से दस मिनट के लिए हो रही टंकी से जलापूर्ति

Thu, 11 Jun 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Water supply from the tank is lasting only five to ten minutes amidst the scorching heat.
फोटो-18-जगतपुर में खड़ी पानी की टंकी।संवाद
विज्ञापन

-मोटर खराब होने की वजह से मुरादगंज और जगतपुर है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादगंज। जगतपुर स्थित पानी की टंकी में कम क्षमता की मोटर लगी होने से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही। 24 घंटे में मात्र लोगों को पांच से दस मिनट ही आपूर्ति मिल पा रही है। इससे ग्रामीण सरकारी हैंडपंपों के जरिए पानी की व्यवस्था करने पर मजबूर है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी की टंकी से मुरादगंज व जगतपुर गांवों के दो हजार से ज्यादा लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। कस्बे के निवासी जाहिद खां, कमल पोरवाल, उमेश कुमार, दौलत राम, जितेंद्र कुमार व सुमित नारायन पोरवाल आदि ने बताया कि रोज सुबह सिर्फ पांच से दस मिनट ही आपूर्ति दी जा रही है। इससे दिन भर आपूर्ति के लिए भटकना पड़ रहा है। पंप ऑपरेटर मानसिंह ने बताया कि मोटर में तकनीकी खराबी के चलते मोटर पानी नहीं उठा रही है। इससे टंकी भर नहीं पा रही है। अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया गया है। जल निगम के जेई रविकांत ने बताया कि मोटर में कुछ खराबी आ गई है। शुक्रवार को मोटर सही करवाकर जलापूर्ति की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन

---
फोटो-19-गंगा सिंह चौहान
भीषण गर्मी में एक बार पानी आता है वो भी पांच मिनट के लिए। इससे वह लोग पानी भी नहीं भर पाते हैं। यह हालात काफी दिनों से बने हुए हैं।
गंगा सिंह चौहान
---
फोटो- 20-सुमित नारायन
टंकी से पानी कम आने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को घर से दूर सरकारी हैंड पंपों से पानी भरने जाना पड़ता है। इससे समस्या आ रही है।
सुमित नारायण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed