फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water stopped by tying at five places in Rajbha, farmers upset

रजबहा में पांच जगहों पर बंधा लगाकर रोका पानी, किसान परेशान

Mon, 04 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water stopped by tying at five places in Rajbha, farmers upset
बंधा लगाकर रोका रजबहा का पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। तहसील क्षेत्र के रतनपुर चिरुकुआ रजबहा में दबंगों ने पांच जगह मिट्टी का बंधा लगाकर पानी रोक लिया है। इससे सैकड़ों किसान अपनी धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार ने टीम भेजकर बंधा खुलवाने और दबंगों का पता लगवाकर कार्रवाई कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बिधूना तहसील के रतनपुर माइनर से निकले चिरुकुआ रजबहा में रतनपुर से शामपुर गांव के बीच दबंगों ने अपने खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पांच जगह मिट्टी का बंधा लगाकर पानी का बहाव पूरी तरह रोक दिया। इससे सराय प्रथम, चिरूकुआ, लुधपुरा, कमलसिंह पुर्वा, बिकूपुर, पुर्वा पट्टी, भदसिया, बिकुपुर, मोर्चा, कटरा व अन्य गांवों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से किसानों की धान की बुवाई में देरी होती जा रही है। कई किसान धान की रोपाई के लिए खेत जुतवा चुके हैं। सिंचाई विभाग व अधिकारी जानबूझ कर चुप्पी साधे हैं। तहसीलदार बिधूना जीतेश वर्मा ने बताया कि रजबहा का पानी रोके जाने की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम भेजकर बंधा खुलवाया जाएगा व बंधा लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed