फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   water loggging problem

जलभराव से जूझ रहे लोग ़़

Wed, 03 Mar 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
water loggging problem
औरैया। शहर से जुड़े गांव तिलकपुर में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। नालियां बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

तिलकपुर में घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भर रहा है। नालियां न होने के कारण समस्या है। जलभराव और कीचड़ के कारण मार्ग से गुजरना दूभर हो गया है। बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पप्पू के मकान से सीताराम अड्डा तक छह माह से जलभराव की समस्या है। गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमारी से कई बार समस्या के समाधान की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव के अवनीश यादव, प्रमोद यादव, बलवीर सिंह, जनवेद फौजी, संदीप सिंह, सतेंद्र सिंह ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश यादव ने कहा कि जलभराव की समस्या से पूरा गांव जूझ रहा है। यहां रोड़ी डलवा दी जाए तो थोड़ी राहत मिल सकती है।
राजेश यादव ने कहा कि जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। अक्सर गिरकर लोग चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed