फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water has accumulated outside 50 houses due to the pond not being cleaned.

Auraiya News: तालाब की सफाई न होने से 50 घरों के बाहर भरा पानी

Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water has accumulated outside 50 houses due to the pond not being cleaned.
फोटो-12- गली में भरे पानी में ईंट रखकर निकलते बच्चे व महिला।संवाद
अजीतमल। ग्राम पंचायत सराय तढ़वा के गांव उम्मरपुर में तालाब की सफाई न होने से जलभराव हो गया है। लगभग 50 घरों के बाहर गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन करने के लिए जगह-जगह ईंटें रखनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पहले गांव के घरों का पानी तालाब में चला जाता था लेकिन तालाब की सफाई न होने से अब पानी की निकासी बंद हो गई है। घरों के सामने भरे गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सोनू, राकेश, ममता, ओम सिंह और रंजीत सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले ही गांव की यह स्थिति है, यदि बारिश हुई तो गांव टापू बन जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत को तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक कार्य नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा तालाब की नाप-तौल भी नहीं की गई है। इससे उसे पूरी तरह तालाब के स्वरूप में विकसित नहीं किया जा सका है।

बताया कि गांव में सरकारी नलों में कई लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगा दिए हैं। इससे पानी का अत्यधिक बहाव होने से जलभराव की समस्या और बढ़ गई है। एडीओ पंचायत ने स्वीकार किया कि यह एक गंभीर समस्या है और बरसात से पहले पंप लगाकर पानी की निकासी कराने का प्रयास किया जाएगा।

फोटो-12- गली में भरे पानी में ईंट रखकर निकलते बच्चे व महिला।संवाद

फोटो-12- गली में भरे पानी में ईंट रखकर निकलते बच्चे व महिला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed