Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water diverted for drain construction entered a college and a factory.

Auraiya News: नाला निर्माण के लिए रोका पानी, कॉलेज व कारखाने में घुस गया

Tue, 03 Nov 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Water diverted for drain construction entered a college and a factory.
फोटो -03- जनता इंटर कालेज में भरा पानी। संवाद
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में नाला निर्माण के दौरान जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने से जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। नाला ओवरफ्लो होने से जनता इंटर कॉलेज का परिसर जलमग्न हो गया है। वहीं, पास स्थित चक्की कारखाने में पानी भरने से मशीनरी डूब गई और आटे व अनाज की बोरियां खराब हो गईं। कई दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पंप सेट चलवाकर पानी की निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे का पानी अमूमन जनता इंटर कॉलेज के आगे से निकलकर आसपास के खेतों और खाली स्थानों पर पहुंचता था। जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से इंटर कॉलेज के सामने नए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पानी के प्राकृतिक प्रवाह को रोक दिया गया, लेकिन वैकल्पिक निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे मौके पर पानी जमा होने लगा और धीरे-धीरे जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। नगर पंचायत की ओर से मौके पर एक पंप सेट भी उपलब्ध कराया गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर पानी की निकासी कराई जा सके। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मियों ने पंप सेट का इस्तेमाल नहीं कराया। नतीजा यह हुआ कि कई दिनों तक पानी जमा रहने से नाला ओवरफ्लो हो गया। इसका गंदा पानी जनता इंटर कॉलेज के परिसर के साथ ही पास स्थित चक्की कारखाने में भी घुस गया। इससे कारखाने में रखी मशीनरी और खाद्यान्न को नुकसान पहुंचा है। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के ईओ प्रदीप कुमार ने कहा कि नगर पंचायत ने जलभराव से निपटने के लिए पहले ही मौके पर पंप सेट उपलब्ध करा दिया गया है। नियमानुसार नाला निर्माण पूरा होने तक लगातार पंप सेट चलाकर पानी की निकासी कराई जानी चाहिए। इसमें लापरवाही हो रही है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कारखाने में पानी भरने से नुकसान
नाला ओवरफ्लो होने से अचानक कारखाने में पानी भर गया, इससे महंगी मशीनरी पूरी तरह डूब गई। कारखाने में रखा गल्ला और आटे की बोरियां खराब हो गई हैं। पानी भरा होने के कारण कामकाज पूरी तरह बंद है, इससे आर्थिक रूप से बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। - अनुज बाजपेई
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप सेट होने पर भी ठेकेदार ने की मनमानी
जब नगर पंचायत की ओर से मौके पर पंप सेट उपलब्ध कराया गया है, तो ठेकेदार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह नियमित रूप से पंप चलवाकर पानी की निकासी करे। यदि समय रहते पानी निकाल दिया जाता, तो नाला ओवरफ्लो होने की नौबत ही नहीं आती और न ही किसी को नुकसान झेलना पड़ता। - उमेश कुमार

फोटो -03- जनता इंटर कालेज में भरा पानी। संवाद

फोटो -03- जनता इंटर कालेज में भरा पानी। संवाद

फोटो -03- जनता इंटर कालेज में भरा पानी। संवाद

फोटो -03- जनता इंटर कालेज में भरा पानी। संवाद

फोटो -03- जनता इंटर कालेज में भरा पानी। संवाद

फोटो -03- जनता इंटर कालेज में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed