{"_id":"6831ba714ce63163150194ac","slug":"warning-on-opening-shops-during-weekly-closure-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1124104-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साप्ताहिक बंदी में दुकानें खोलने पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साप्ताहिक बंदी में दुकानें खोलने पर चेतावनी
Sat, 24 May 2025 05:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 24 May 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
दुकान खुली मिलने पर दुकानदार से बात करते अधिकारी।
- फोटो : दुकान खुली मिलने पर दुकानदार से बात करते अधिकारी।
बिधूना। कस्बे में शनिवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानें खुली होने पर तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी ने पैदल भ्रमण कर नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानदारों को बंदी के दिन खुली मिलने पर दुकानों को सील करने की चेतावनी दी।
तहसीलदार जितेश वर्मा व कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बंदी के दिन दुकानें खुली होने की सूचना पर दोपहर बाद पैदल भ्रमण किया और साप्ताहिक बंदी के नियम का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कुछ दुकानदारों से बंदी का पालन करने का पत्र भी लिखवाया।
कहा कि जिलाधिकारी की ओर से साप्ताहिक बंदी के दिन तय किए जा चुके हैं। अगर कोई दुकानदार साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलकर उल्लंघन करता तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानों सील कर दी जाएंगी। उधर, तहसीलदार व पुलिस को देख दुकानदार दुकानों को बंद कर भागने लगे।