फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wall collapsed on the banks of check dam, villagers upset

औरैयाः चेकडैम के किनारे की दीवार ढही, ग्रामीण परेशान

Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wall collapsed on the banks of check dam, villagers upset
दिबियापुर (औरैया)। हरचंदपुर में अन्हैया नदी पर दो वर्ष पूर्व बनवाए गए चेकडैम (रपटा पुल) के किनारे की दीवार ढह गई। नदी के ओवरफ्लो होने के साथ आई जलकुंभी (जलमंजनी) के कारण ग्रामीण किसी हादसे को लेकर सशंकित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रविवार सुबह देखा कि हरचंदपुर में अन्हैया नदी में पानी ओवरफ्लो हो गया है। नदी के पानी के साथ आई जलकुंभी चेकडैम पुल के ऊपर लगी रेलिंग में फंसकर नदी के बहाव को रोक रही है। इससे चेकडैम के पाइपों से भी पानी नहीं निकल पा रहा है। नदी ओवरफ्लो होने से चेकडैम के किनारे की दीवार भी ढह गई। ग्रामीणों ने चेकडैम किनारे से पानी को रोकने के लिए सड़क किनारे मिट्टी की बोरियां भरकर रख दीं, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण पानी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, जिले भर के अधिकारियों को फोन पर सूचना देने का प्रयास किया, पर किसी बड़े अधिकारी का फोन नहीं उठा। शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण किसी बड़े हादसे की आशंका से परेशान है। बता दें कि वर्ष 2020 में हरचंदपुर में अन्हैया नदी पर चेकडैम पुल का निर्माण लगभग 80 लाख रुपये की लागत से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्हैया नदी पर पुल न होने पर संजय नगर, गोविंद पुर्वा, पुर्वा भवानी, पुर्वा रामदास, अहमदनगर अड्डा आदि गांवों के लोगों को रुरुकला एवं बिधूना जाने के लिए लगभग सात किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। पुल निर्माण के बाद ग्रामीणों की परेशानी दूर हो गई थी। इसके साथ ही चेकडैम बनने से हरचंदपुर से गुनौली तक पानी नदी में रुका रहता है। इससे ग्राम पंचायत हरचंदपुर के साथ देवरांव, रजुआमऊ, सलेमपुर, गुनौली, ग्वारी के किसान सीधे नदी के पानी से सिंचाईं कर रहे हैं।

लघु सिंचाई विभाग के जेई पुष्पेंद्र ने कहा कि गांव हरचंदपुर के प्रधान से पुल के ऊपर बनी लोहे की रेलिंग कटवाने के लिए कहा है। रेलिंग कटने के बाद जलकुंभी निकल जाएगी और पुल के ऊपर से नदी का पानी आसानी से निकलने लगेगा। नदी के ओवरफ्लो होने पर पुल पर आवागमन बंद हो जाता है। चेकडैम किनारे की दीवार को नदी का बहाव कम होने पर दोबारा बनवा दिया जाएगा। फिलहाल कोई हादसा होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed