फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vysya Integration Council sought 10 million compensation

वैश्य एकता परिषद ने मांगा 10 लाख मुआवजा

Sun, 24 Jul 2016 12:31 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 24 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Vysya Integration Council sought 10 million compensation
मोहल्ले में जानकारी लेते वैश्य एकता परिसद के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मोहल्ले में शुक्रवार को बिजली चेकिंग टीम के जेई व कर्मचारियों के बकाया बिल अदायगी के लिए हड़काने पर एक वृद्ध की मौत हो गई। मामले में वैश्य एकता परिषद ने बिजली विभाग के अधिकारी को वृद्ध की मौत का कारण मानते हुए दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिजली चेकिंग के दौरान नरायनपुर मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता के घर पहुंचे जेई नरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने बिजली बकाया के 1470 रुपये जमा करने का पुलिसिया अंदाज में दबाव बनाया था। इसके चलते सदमे में आए वृद्ध हरिश्चंद्र को हार्ट अटैक पड़ गया। इससे उनकी मौत हो गई। मामले में वैश्य एकता परिषद की ओर से घटना को लेकर आक्रोश जताया। घटना के बाद अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया नगर इकाई टीम के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के नगर अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता व महामंत्री शशि गुप्ता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर बिजली चोरी व बकाया बिजली जांच का भ्रम पैदाकर अपने तानाशाह पूर्ण रवैये के चलते आम विद्युत उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया। विद्युत विभाग के इस बर्बरता पूर्वक रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद नगर इकाई के पदाधिकारियों ने निंदा की है। नगर अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता ने विभाग के अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने व पीड़ित परिवार को विद्युत विभाग से 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed