फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Voters showed passion , lashed vote

मतदाताओं में दिखा जज्बा, बरसे वोट

Fri, 30 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 30 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Voters showed passion , lashed vote
पंचायत चुनाव 2015 में अजीतमल में कराए गए मतदान की रफ्तार सुबह सुस्त नजर आई, लेकिन नौ बजते ही मतदान ने गति पकड़ ली। मतदाता घरों के निकल बूथों की ओर जाते दिखाई दिए। सभी में मतदान को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।
विज्ञापन



बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। अफवाहों के चलते प्रशासन को परेशान होना पड़ा, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटा लिया गया।
विज्ञापन



जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन पर मतदान के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर एसडीएम व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रत्याशियों के परिजनों व समर्थकों को कोतवाली में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी प्रकार जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक पर डीएम व एसपी के निरीक्षण के दौरान फर्जी वोट डालने एवं उपद्रव फैलाने वालों को थाने में बैठा लिया गया, जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य व दो बीडीसी प्रत्याशी रहे। इसी चरह जिला पंचायत वार्ड दो से बूथ पर शोर शराबे के बीच पुलिस ने उपद्रवियों उठाया।


इसी प्रकार औरैया में  ग्राम सुरान में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई हुई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। वहीं राहतपुर गांव में भी छुटपुट विवाद हुआ।


विवादों के चलते क्षेत्र में डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने भ्रमण किया। अंतिम चरण के मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके मद्देनजर सुबह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

 
वहीं अति संवेदनशील प्लस व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर रही। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस का सख्त पहरा था।



मतदान शुरू होने से पहले एक-दो मतदान  केंद्रों पर विवाद हो, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने परे मामला शांत हो गया। जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को मतदान केंद्र में गड़बड़ी की सूचना मिली, वह तत्काल मौके पर पहुंचे और अराजकता फैलाने वाले को हिदायत देते हुए उन्हें भगा दिया।


वाहनों में हुई तोड़फोड़ - औरैया। मतदाता को रिझाने के लिए क्षेत्र के तुर्कीपुर गांव पहुंचे दो प्रत्याशी एवं समर्थकों में विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्षों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। साथ ही मारपीट में तीन-चार लोग घायल हुए हैं। जब तक मौके  पर पुलिस पहुंची, तब तक मामला शांत हो गया था।

 

मतदान से रहे वंचित- अजीतमल । क्षेत्र में चल रहे मतदान के दौरान बूथों के बाहर वोट डालने से वंचित रहे कई मतदाता बाहर घूमते नजर आए।


मतदाताओं ने बताया कि जब वह वोट डालने गए थे, तब तक उनका वोट पड़ चुका था। अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव मौहारी, बाबरपुर देहात, काजीपुर, भदसान, खुशालपुर आदि बूथों पर कई मतदाताओं ने फर्जी वोट डालने की शिकायत कर दी। ऐसे मतदाता पहचान प्रमाण की मत पर्ची के साथ बूथों पर मतदानकर्मियों से मतदान को गुहार करते रहे।

 
कोतवाली में बैठे मिले लाल कार्डधारक- अजीतमल। पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस ने अराजकतत्वों पर लगाम लगा रखी है।  पुलिस ने मतदान के बाद सुबह से लाल कार्डधारकों को थाने में बैठा लिया। इस दौरान 125 लालकार्ड धारक देर शाम तक थाने में बैठे रहे।

 

शराबी ने छकाया  - अजीतमल (औरैया)। मतदान के दौरान ग्राम जगन्नाथपुर में एक शराबी व्यक्ति बूथ के अंदर जाकर के मतपत्र पेटी मेें न डालकर उसे अपनी जेब में डालकर भाग निकला। मतपत्र लेकर भागे शराबी की तलाश में अजीतमल पुलिस खोजती नजर आई

इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। आनन फानन में पहुंचे कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने शराबी व्यक्ति को तलाश कर उससे मतपत्र वापस लिया।


बीडीसी के वोट डालने पर हुई मारपीट, मामला दर्ज - अजीतमल । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौनासी में बीडीसी के वोट डालने को लेकर दो भाइयों को कुछ लोगों ने पीटा। पीड़ित ने कोतवाली में मौजूद डीएम व एसपी से गुहार लगाई, एसपी के आदेश पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया।



पीड़ित संतकुमार, अंसू पुत्रगण पुत्तीलाल निवासी सौनासी ने कोतवाली में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उनके गांव के अमित उर्फ छुन्नू व उनके परिवारीजनों ने उनके मनमाफिक प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। इसी बात को लेकर दबंगों ने उन्हें पीट दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed