फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Viral video of drinking alcohol at power station while on duty

Auraiya News: ड्यूटी के दौरान बिजली केंद्र पर शराब पीने का वीडियो वायरल

Fri, 21 Jul 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Viral video of drinking alcohol at power station while on duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले के एक बिजली केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के समय शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी पर बिजली अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। वायरल वीडियो कंचौसी बिजली केंद्र का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
शराब पीकर बिजली केंद्र पर ड्यूटी करना खतरनाक साबित हो सकता है। बिजली अधिकारियों की ओर से समय-समय पर बिजली कर्मचारियों को यह बात भी बताई जाती है। बावजूद इसके बिजली कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं है। गुरुवार को जिले के एक बिजली केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बिजली अधिकारियों में खलबली मच गई। वायरल वीडियो में दो व्यक्ति बिजली केंद्र के अंदर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दो अन्य व्यक्ति केंद्र के अंदर पड़ी चारपाई पर लेटे हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली केंद्र पर इस तरह के कर्मचारियों की तैनाती कहीं न कहीं बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। अधीक्षण अभियंता बृज मोहन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इस प्रकरण के लिए अधिशासी अभियंता लेखराज को जांच के निर्देश दिए थे। जिसमें अधिशासी अभियंता ने एसडीओ आकाश श्रीवास्तव को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित संविदा कर्मचारी के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed