फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Viral gripping the children in the changing season

Auraiya News: बदले मौसम में बच्चों को जकड़ रहा वायरल

Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Viral gripping the children in the changing season
बिधूना। मौसम में आए बदलाव के बाद जहां त्वचा रोगी बढ़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा बच्चों पर असर पड़ रहा है। ज्यादातर लोग बच्चों को वायरल से ग्रसित होने पर अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को बिधूना अस्पताल में मरीजों की एकाएक भीड़ उमड़ी तो डॉक्टर भी व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. मनीष त्रिपाठी बताया कि पहले ओपीडी में 80 से 100 के बीच मरीज रहते थे। पिछले दो दिनों से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर 200 के ऊपर जा रही है। होली के बाद से वायरल के मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही एलर्जी के मरीज भी आ रहे हैं। बताया कि बुधवार को ओपीडी में खुजली, शरीर में दाने निकलने, खांसी, बुखार के साथ निमोनिया के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें बच्चों की संख्या अधिक रही। दवाइयां व जांच कराने के साथ ही सलाह दी कि बदलते मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल करें। कहा कि इस मौसम में ठंडी और बादी चीजों का सेवन करने से बचे। सुबह शाम कम कपड़ों में बच्चों को न रखे। जरूरत हो तभी पंखा चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed