फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vineet Prakash from the district selected in the state team for the National Paralympic Swimming Championship

Auraiya News: राष्ट्रीय पैरालंपिक स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम में जिले से विनीत प्रकाश चयनित

Thu, 28 Mar 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vineet Prakash from the district selected in the state team for the National Paralympic Swimming Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। 23वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन हुआ है। इसमें अजीतमल के प्राथमिक विद्यालय बिरूहूनी के दिव्यांग शिक्षक विनीत प्रकाश गुप्ता भी चयनित हुए हैं। वह 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम के साथ प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश की टीम में वह औरैया जिले से अकेले चयनित प्रतिभागी हैं।

विनीत प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गत 17 मार्च को इलाहाबाद नौकायन संघ गऊघाट यमुना नदी पर उत्तर प्रदेश की छह सदस्यीय टीम का चयन किया गया। इस टीम में उनका भी चयन हुआ है। बताया कि होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन पैरालंपिक कमेटी आफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरैना लिंक रोड पर स्थित अटल बिहारी बाजपेई ट्रेनिंग सेंटर फाॅर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स के स्विमिंग पूल में यह आयोजन होगा।
विज्ञापन

वह वर्ष 2022 में गुवाहाटी में हुई राष्ट्रीय पैरालंपिक तैराकी स्पर्धा में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। बताया कि तैराकी पसंद होने के कारण वर्ष 2000 में बनारस के दशाश्वमेध घाट पर अपने दोस्तों के साथ तैर रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर उनके गर्दन से टकरा गया था और रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उनके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें 100 प्रतिशत दिव्यांग घोषित कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में वह शिक्षक बने और वर्ष 2020 से उन्होंने तैराकी के अपने हुनर को दोबारा निखारना शुरू किया। अब उनका सपना राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना है। वह ऑल इंडिया व्हील चेयर यूजर के पीयर ट्रेनर भी हैं। उन्होंने पिछले दिनों इनेवल इंडिया की ओर से आयोजित प्रोजेक्ट डिस्कवर 4.0 (डेली लिविंग साॅल्यूशन कैटेगरी) स्पर्धा में दूसरा स्थान पाया था। विनीत प्रकाश दिबियापुर निवासी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता एवं ग्रीन वैली स्कूल के प्रबंधक नवनीत गुप्ता के भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed