फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers will also get the services of public service center in PACS

Auraiya News: पैक्स में भी ग्रामीणों को मिलेंगी जन सेवा केंद्र की सेवाएं

Fri, 21 Jul 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers will also get the services of public service center in PACS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। अब प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) में भी ग्रामीणों को जन सेवा केद्र (सीएससी) की सेवाएं मिल सकेंगीं। शुक्रवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पैक्स द्वारा सीएससी की सेवाएं शुरू करते हुए राष्ट्रीय महा संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
महासंगोष्ठी में जिले की नौनिकपुर व भैंसोल समिति के सचिव ने दिल्ली पहुंचकर प्रतिभाग किया। वहीं जिले भर की समितियों में कार्यक्रम को लाइव देखा गया। सीएससी के संचालकों ने बताया कि अमित शाह ने कहा कि पैक्स की मजबूती के साथ किसान मजबूत होता है। इन्हें मजबूत करने का मतलब देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। जब कोऑपरेटिव के माध्यम से कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन को मजबूत करते हैं तो जीडीपी के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पैक्स द्वारा सीएससी की सेवाएं प्रदान किए जाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दिल्ली विज्ञान भवन में जिले के नौनिकपुर के निगम चंद्र व भैसोल के सुगम चंद्र साधन सहकारी समिति के पैक्स वीएलई को प्रतिभाग करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिले के सभी ग्राम पंचायत में स्थित 750 कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्रामीण एकत्रित हुए। जनपद में योजना के तहत ममरेजपुर, हरचंद्रपुर, नौनिकपुर, भैसोंल, वंशी में सुविधा शुरू की गई है। संगोष्ठी के दौरान एआर कोऑपरेटिव विजय प्रकाश वर्मा, जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार, आनंद सोनी, अनुज कुमार व विभिन्न साधन सहकारी समिति के पैक्स वीएलई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article