फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers stopped the boring work by placing the idol

Auraiya News: मूर्ति रखकर बोरिंग का काम ग्रामीणों ने रुकवाया

Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the boring work by placing the idol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। जल निगम की ओर से नगर पंचायत बिधूना में पानी की टंकी बनाई जा रही है। टंकी के पानी के लिए बरूआ गांव में खलियान की जगह में पंप लगाया जाना है। सबमर्सिबल पंप को लेकर जल निगम कर्मचारियों ने बोरिंग करने का काम शुरू किया तो ग्रामीणों ने में देवी देवताओं की मूर्ति रखकर काम रुकवा दिया।
छोटी छोटी मूर्ति रखने की जानकारी होते ही नायाब तहसीलदार पीयूष शाहू पुलिस बल के साथ बरूआ गांव पहुंचे। मूर्ति रखे जाने की जानकारी ली। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बरूआ में नगर पंचायत की टंकी का पंप लगाए जाने का ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन जल निगम की ओर से चिह्नित जगह में मशीन आदि लगाकर बोरिंग का काम बुधवार को शुरू कराया गया। बरूआ गांव की महिलाओं ने एकत्र होकर बोरिंग की जगह पर छोटी-छोटी देवी देवताओं की मूर्ति रखकर काम बंद करा दिया। जल निगम के कर्मचारियों ने तहसील के अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा मूर्ति रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को जानकारी होने पर नायाब तहसीलदार पीयूष शाहू, लेखपाल सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी ली गई। पुलिस ने मूर्ति रखने के दौरान जल निगम के कर्मचारियों की ओर से बनाए गए एक वीडियो के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देर शाम तक बोरिंग का काम शुरू नहीं हो सका। इस संबंध में बिधूना उपजिलाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि मूर्ति रखने की जानकारी नहीं है। नायब तहसीलदार पीयूष बरूआ गांव गये है। ग्रामीणों द्वारा बोरिंग न होने देने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed