फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   villagers ill in sundaripur

गंदगी से बढ़े मच्छर, सुंदरीपुर में सैकड़ो लोग बीमार

Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
villagers ill in sundaripur
एक घर में चारपाई पर लेटा बीमारी से कराहता वृद्ध - फोटो : AURAIYA
औरैया। बारिश के बाद गांवों में फैली गंदगी से बीमारियां फैलने लगी हैं। शहर से सटे सुंदरीपुर गांव में सैकड़ों लोग संक्रामक बीमारी के चपेट में हैं। बुखार, उल्टी दस्त और खांसी से परेशान लोगों ने गांव में बीमारी फैलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। मंगलवार को टीम ने गांव पहुंचकर डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। ग्रामीणों को दवाइयां भी बांटीं।
विज्ञापन

सदर ब्लाक अंतर्गत सुंदरीपुर गांव में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई घरों में लोग बीमार हैं। उन्हें कोरोना का भय भी सता रहा है। इसके कारण एक-दूसरे की मदद करने में भी लोग कतरा रहे हैं। गांव के करीब 100 घरों में लोगों के बीमार होने की जानकारी ग्रामीणों ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज पाल के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। लैब तकनीशियन गोविंद मुरारी और आशा प्रमिला भदौरिया की टीम ने 100 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर दवाएं वितरित कीं। सभी मरीजों की कोरोना की जांच भी की गई। हालांकि कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला। 80 मरीजों की मलेरिया और 10 मरीजों की डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम को गांव के साजिल (7), अजय कुमार (30), विष्णु (8), अंकिता (14), मुन्नी देवी (55), मोनी (50), रामनरेश (53), नैतिक (5), सपना (45), रोशनी (17), लालाराम (60), सुनीता (46), शिवानी (18), कोमल (21), मीना (55), महादेव (70), नीता (40), लालवती (30), रूपनारायण (60), सरोज (45) समेत कई लोग बीमार मिले। सभी ने कई दिन से बुखार आने की बात कही। गांव में लगभग 200 घरों में 1100 लोग रहते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले कुछ घरों में लोग बीमार हुए थे। इनमें से कई अभी ठीक नहीं हुए हैं। पिछले 15 दिन से गांव के अधिकांश घरों में बीमार लोग चारपाई पर हैं और प्राइवेट उपचार करा रहे हैं। उनका कहना है कि बीमारी फैलने की मुख्य वजह गंदगी है।

सीएमओ डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम को भेजा गया है। ग्रामीणों का परीक्षण कर दवाएं दी जा रहीं हैं। उन्हें सफाई रखने और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed