फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers closed the herd of stray cattle in the market.

Auraiya News: छुट्टा मवेशियों के झुंड को ग्रामीणों ने हाट बाजार में किया बंद

Tue, 04 Jun 2024 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers closed the herd of stray cattle in the market.
फफूंद। क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों के झुंड फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों में पकने को तैयार खड़ी मूंग, उर्द और मक्का की फसल रखाने के लिए दिन रात किसान खेतों पर रखवाली करने को मजबूर है। वहीं आक्रोशित किसानों ने 20 मवेशियों को घेरकर हाट बाजार में बंद कर दिया।
विज्ञापन

ब्लाक भाग्यनगर और ब्लाक अछल्दा क्षेत्र के गांव भेंसोल, फूटाताल, जुआ, मुड़ेना, पूरनपुर, रामपुर वैश्य सहित दर्जनों गांव में छुट्टा पशु के झुंड किसानों की परेशानी का सबब बन गए हैं। सोमवार सुबह 50 से अधिक मवेशी झुंड बनाकर गांव भैंसोल में घुस गए और मूंगफली, उर्द, मूंग और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने लगे।
विज्ञापन

किसानों ने एकत्रित होकर 20 मवेशियों को पकड़ लिया। जबकि 30 से अधिक भाग गए। नुकसान से परेशान किसानों ने उन्हें हाट बाजार में बंद कर दिया। किसान लालू सविता, रामकुमार, सुरेश बाबू, सियाराम, संतोष, ब्रजेंद्र, धर्मेंद्र, सुखवासे, सत्यनारायण, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राम सिंह, चंद्रभान ने बताया की छुट्टा मवेशी उन सभी की 30 बीघा फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान और ब्लाक के अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया की अगर जल्द छुट्टा मवेशियों को गोशाला नहीं पहुंचाया गया तो वह लोग मवेशियों को ब्लाक अधिकारियों के कार्यालय पर ले जाकर छोड़ेंगे।

ग्राम प्रधान साधना सिंह ने बताया की छुट्टा पशुओं में सांड़ों की संख्या अधिक होने से गोशाला वाली पंचायतों के ग्राम प्रधान मना कर रहे हैं। किस गोशाला में पहुंचाया जाए, इसके लिए ब्लाक के अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed