फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers announced election boycott due to non-construction of road

Auraiya News: सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा

Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers announced election boycott due to non-construction of road
बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुसौली के ग्रामीणों ने शनिवार को लोकसभा चुनाव का सामूहिक बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। गांव में चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगाते हुए ग्रामीणों ने गांव के संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने एक जुटता दिखाते हुए सड़क निर्माण की मांग रखी है।
विज्ञापन

बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुसौली के ग्रामीणों ने शनिवार को अपने गांव के बाहर एक बोर्ड लगाकर लोकसभा चुनाव के मतदान करने का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। सौरभ तोमर व प्रधान अमित कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीणों की मांग रखी कि बेला-बिधूना मार्ग से पुसौली पंचायत भवन तक लोक निर्माण विभाग की सड़क नहीं बनायी जा सकी है। वर्ष 2011 में इसका कुछ हद तक निर्माण हुआ। मरम्मतीकरण न होने से मार्ग पर गड्ढे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में बहिष्कार कर अपनी समस्या के निदान को लेकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान अमित कुमार ने बताया कि गांव की सड़क 2011 में बनी थी। 2013 में कुछ काम हुआ। उसके बाद सड़क पर कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ। एंबुलेंस हो या अन्य वाहन गांव में नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क निर्माण होने के बाद ही गांव के लोग लोकसभा चुनाव के मतदान का हिस्सा बनेंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बिधूना हरिश्चंद्र ने बताया कि पुसौली गांव में मतदान बहिष्कार का मामला संज्ञान में आया हैं। ग्रामीणों से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed