फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   village me tanav

ग्रामींणो ने दिया धरना

Thu, 12 Sep 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
village me tanav
औरैया। सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सलैया में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इससे खफा ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि अब तक के निर्माण कार्यों की जांच कराई जाए। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

ग्राम सलैया के बड़ी संख्या में ग्रामीण बुधवार को दिन में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। गांव की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर धरना दिया। बाद में एसडीएम रामजीवन को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है। सफाई कर्मी भी गांव नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे गांव में नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं।
विज्ञापन

जलभराव से लोगों को निकलना दूभर हो गया है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के आवंटन में धांधली की गई है। इस संबंध में प्रधान से बात की तो उन्होंने टरका दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दीपक दुबे, छेदी लाल, अर्जुन सिंह, शैलेश कुमार, विजय सिंह, अशोक कुमार, अरविंद, वीरेंद्र सिंह, सन्नाम व कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed