फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vigilance and safety are very important to prevent fire

Auraiya News: आग से बचाव के लिए सतर्कता और सुरक्षा बहुत जरूरी

Fri, 26 Apr 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Vigilance and safety are very important to prevent fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पकी हालत में खड़ी है तो वहीं मौसम के गर्म तेवर भी देखने को मिल रहे हैं। अप्रैल माह के शुरूआत से ही खेतों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं तो वहीं घरों में भी हुई कई घटनाएं संज्ञान में आईं हैं। वहीं क्षेत्र में पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से छोटे हादसे भी विकराल रूप ले रहे हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर आग का खतरा मड़राने लगा है। जहां एक ओर आग से किसानों की फसल जलकर बर्बाद हो रही है तो वहीं खेतों में आग से उर्वरा शक्ति कम हो रही है। इससे फसल बर्बादी और आगे की उत्पादन को लेकर किसानों की मुसीबत बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

10 दिनों में 250 बीघा फसल जली
पिछले 10 दिनों में आग की घटनाओं में औरैया, बिधूना, अजीतमल क्षेत्र में 250 बीघा से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी है। सावधानी के तौर पर किसान बिजली विभाग, आपदा प्रबंधन के कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के मोबाइल फोन नंबर अपने पास रखें। खेत में बीड़ी-सिगरेट न पीएं। आग रोकने के लिए पास के नगर निकायों के अधिकारियों के संपर्क नंबर भी रखें। इससे जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
आग बुझाने के संसाधन और स्टाफ
औरैया : 5500 लीटर टैंक, पांच हजार लीटर का टैंक, वाटर मिस्ट हाई प्रेशर 400 लीटर, एफएसएसओ-0, एफएसओ -0, लीडिंग फायरमैन- 1, फायरमैन-16, चालक-दो।
बिधूना : 3500 लीटर का टैंक, एसएफओ-0, एफएसएसो-0, लीडिंग फायरमैन-1, फायरमैन-5, चालक-1
अजीतमल: 2500 लीटर का टैंक, एसएफओ-0, एफएसएसो-0, लीडिंग फायरमैन-1, फायरमैन- 5, चालक-1
------------------------------
सीन - 1
16 अप्रैल को अजीतमल और बेला क्षेत्र में आग लगने से लगभग 52 बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। आग से किसान पूरी तरह तबाह हो गया था। किसी तरह ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया था। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को दूर से पानी लाने का इंतजाम करना पड़ रहा था।
----------
सीन- 2
17 अप्रैल को बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव पसुआ में इंसुलेटर टूटकर गिरने से 13 बीघा गेहूं की फसल कर नष्ट हो गई थी। आग बुझाने के पास किसी तरह के कोई इंतजाम नहीं थे। इसे देख किसान परेशान थे। हालांकि किसी तरह आग पर काबू पाने पर राहत महसूस हुई।
-------
सीन - 3
अछल्दा के गांव ग्वारी के मजरा में मकान में आग ने एक के बाद एक पांच मकानों को चपेट में लिया था। पानी के इंतजाम न होने से आग ने विकराल रूप लिया। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका था।

--------------------------
सीन - 4
23 अप्रैल की दोपहर ककोर के निकट कंचौसी में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 15 बीघा खेतों में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर दमकलकर्मी भी पहुंचे। आग बुझाने में लगभग एक घंटे का समय लगा।
-------------------
वर्जन
जिले में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन न होना भी किसानों के लिए एक बड़ा अभिशाप है। आग से फसलों को बचाने के लिए सुरक्षा और सतर्कता बरतते हुए नजदीक में ही पानी का टैंक और रेत रखें। किसान फसल का सुरक्षात्मक तरीके से भंडारण करें। वहां ध्यान रखें कि बिजली के तार, ट्रांसफार्मर नजदीक न हों।
तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed