{"_id":"6283ec7d7df8b7616902ecc2","slug":"video-of-granddaughter-kicking-grandmother-goes-viral-report-auraiya-news-knp697352743","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी को लात मार रही पौत्री का वीडियो वायरल, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी को लात मार रही पौत्री का वीडियो वायरल, रिपोर्ट
विज्ञापन
दादी के पेट में लात मारती पौत्री। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में एक पौत्री ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी वृद्ध दादी को सड़क पर गिराकर लातों से पीटा। सोशल मीडिया में दादी को पीटते हुए पौत्री का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलचीनगर निवासी रामबेटी के बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मां रामबेटी से जमीन के विवाद में भाई अरविंद झगड़ा करता है। मंगलवार को मां का अरविंद, उसकी पत्नी मधुलता, बेटी संध्या व बेटे गुलशन से झगड़ा हुआ।
इस पर संध्या ने अपनी दादी को सड़क पर गिराकर लातों से पीटा। वृद्धा के पेट व शरीर पर कई लातें मारीं। इसका वीडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बड़े भाई सुरेंद्र की तहरीर पर अरविंद, उसकी पत्नी, बेटी व बेटे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।