Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicles will run at a speed of 75 on the expressway.

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर 75 की स्पीड में चलेंगे वाहन

Mon, 22 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 22 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run at a speed of 75 on the expressway.
फोटो-19-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तय स्पीड का प्रचार करते यूपीडा के अधिकारी और कर्मचारी। संवाद - फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।
औरैया। एक्सप्रेसवे पर गति पर ब्रेक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगीं, बड़े वाहन चालकों को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में चलने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

सर्दी में बढ़ते कोहरे के बीच सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। मथुरा से निकले यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ दिन पहले हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया है। रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब कार 75 और बड़े वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अधिकारी रविवार को टोल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों से तय रफ्तार में वाहन चालने के निर्देश दिए। कोहरे के समय एक दूसरे से उचित दूरी में चलने को कहा गया। साथ ही यह भी बताया गया कि एक्सप्रेसवे पर अचानक कहीं भी वाहन को न खड़ा करें। सुरक्षित स्थान को देखकर वाहन लगाएं, ताकि हादसा न हो। पेट्रोल पंप और टोल कर्मियों को तय स्पीड का लाउडस्पीकर से प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed