{"_id":"64763e85bd65e781b40c3896","slug":"vehicle-collided-with-bike-mason-died-two-serious-auraiya-news-c-12-1-260577-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, राजमिस्त्री की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, राजमिस्त्री की मौत, दो गंभीर
Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक जालौन जिले के कुठौंद से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के खेतूपुर निवासी राजमिस्त्री रामनरेश (45) पुत्र गेंदालाल सोमवार को पत्नी सुषमा व भाभी प्रेमा देवी पत्नी अवध बिहारी के साथ जनपद जालौन के कुठौंद रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार सुबह तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक औरैया कोतवाली क्षेत्र के करमपुर हाईवे पर पहुंची तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से तीनों उछल कर सड़क पर जा गिरे।
राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में शहर के 50 शैया अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में सुषमा व प्रेमा देवी को सैफई रेफर किया है। मृतक के तीन बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसा कर भागे वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।