{"_id":"6702d9287f5d517500050d47","slug":"vegetables-and-fruits-are-being-sold-at-one-price-apple-and-tomato-are-being-sold-at-rs-100-per-kg-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117420-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सब्जी-फल एक भाव, सेब और टमाटर बिक रहा 100 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सब्जी-फल एक भाव, सेब और टमाटर बिक रहा 100 रुपये किलो
विज्ञापन
अछल्दा। त्योहारी सीजन में सब्जी और फल के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर और सेब 80 से 100 रुपये किलो पहुंच गए हैं। हरी सब्जियों के दाम में 10-15 रुपये किलो की तेजी आ गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आवक घटने से भाव तेज हुए हैं। बरसात होने से सब्जियां खराब हो गई हैं, इससे आवक घट गई है।
नवरात्र में आलू, टमाटर, मिर्च धनिया की सबसे ज्यादा मांग रहती है। प्याज की स्थिति 50-70 रुपये किलो में हो गया है। पहले इसके दाम 35-40 रुपये किलो के स्तर पर थे। इन दिनों बाजार में हरी मिर्च 60 से 80 रुपये किलो हो गई है। पहले 45-50 रुपये किलो भाव था। लौकी 20 रुपये किलो में बिक रही है। पहले 10-12 रुपये किलो थोक भाव था। परवल 50 तो शिमला मिर्च 88 रुपये किलो में है। अदरक 55 रुपये किलो हो गई है। पहले 45 रुपये किलो भाव था।
व्यापारियों ने बताया कि आगे भी सब्जियों में तेजी का अनुमान है। दरअसल अब नवरात्र में रिंग सेरेमनी, गोद भराई, मुंडन, गृह प्रवेश होंगे। इससे मांग और बढ़ गई है।
विज्ञापन
इनसेट
फुटकर में सब्जियों के दाम
हरी मिर्च 100 रुपये, शिमला मिर्च 100, कद्दू 30 रुपये, भिंडी 40, बैंगन 40 रुपये, लौकी 30 रुपये, धनिया 300 रुपये, प्याज 60 रुपये, आलू 35 रुपये, तरोई 30-40 रुपये किलो।
इनसेट
नवरात्र में फलों पर महंगाई की मार
नवरात्र पर अनार, केला के दाम तेज हो गए हैं। विक्रेता राममनोहर का कहना है कि थोक में सेब गुणवत्ता के अनुसार 75 से 90 रुपये किलो है, जबकि फुटकर में दाम 80-120 रुपये किलो है। केला थोक में 40-45 रुपये प्रति दर्जन हैं। फुटकर में 50 से 60 रुपये दर्जन हो गया। नारियल फुटकर में प्रति पीस 40-50 रुपये है। अनार थोक में 80-160 रुपये किलो तो फुटकर में 150 से 250 रुपये किलो है। मौसमी थोक में 40, फुटकर में 50 रुपये किलो है। फलों की मांग बढ़ी है।