{"_id":"590b77d64f1c1b9b65440f19","slug":"vedanta-s-nine-nozzle-seals-in-the-investigation-of-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों की जांच में वेदांता के नौ नोजल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों की जांच में वेदांता के नौ नोजल सील
औरैया
Updated Fri, 05 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
-पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों की मशीनों में चिप लगाकर घटतौली करने के मामलों को लेकर जिला प्रशासन संजीदा है। गुरुवार को टीम ने कानपुर रोड पर तीन पेट्रोल पंपों की जांच की। इस दौरान खामी मिलने पर एक पेट्रोल पंप की तीन मशीनों के नौ नोजल सील कर दिए गए। एक मशीन में चार नोजल होते हैं।
गुरुवार को पेट्रोल पंपों की जांच के लिए गठित की गई टीम के अधिकारी डीएसओ दिलीप कुमार, बांट-माप निरीक्षक हरीश बंसल, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह व पुलिस अधिकारियों ने कानपुर रोड स्थित गोपक फिलिंग स्टेशन, पंजाब मोटर्स व वेेदांता फिलिंग स्टेशन पर छापामारी की। गोपक पेट्रोल पंप पर मशीनों की सघनता से जांच की गई।
अधिकारियोें ने मशीन को खोलकर सील्ड की जांच की। मुख्य उपकरण की सील्ड तोड़कर चिप लगे होने की भी जांच की। बाद में संतुष्टि मिलने पर फिर से सील्ड कर दिया गया। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने पंजाब मोटर्स फिलिंग स्टेशन पहुंचकर पेट्रोलियम मशीनों की जांच की। यहां भी टीम को सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने हाईवे स्थित वेदांता फिलिंग स्टेशन पर छापामारी की।
विज्ञापन
यहां अधिकारियों ने मशीनों की जांच की। इस दौरान दो मशीनों के आठ नोजलों व एक मशीन के एक नोजल से पेट्रोलियम पदार्थ मामूली मात्रा में कम निकलता मिला। इस पर बांट-माप निरीक्षक हरीश बंसल ने दो मशीनों के आठ व एक मशीन के एक नोजल को सील्ड कर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने मशीन के मुख्य उपकरण की सील्ड तोड़कर चिप की जांच की। चिप नहीं मिली।
डीएसओ दिलीप कुमार ने बताया कि बांट-माप निरीक्षक की ओर से पांच लीटर के नपने से पेट्रोल व डीजल की नापजोख की गई। पांच लीटर में 100 एमएल के लगभग पेट्रोल कम पाया गया है। जांच के तौर पर कम पेट्रोलियम पदार्थ निकालने वाले नौ नोजलों को सील्ड किया गया है।