{"_id":"6626c0a1316dbf9e7a000496","slug":"vande-bharat-and-other-trains-remained-standing-at-kanchausi-station-due-to-non-closure-of-crossing-auraiya-news-c-211-1-aur1006-111294-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्रॉसिंग बंद न होने पर कंचौसी स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्रॉसिंग बंद न होने पर कंचौसी स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन सवारों द्वारा जल्दबाजी में निकलने की वजह से सोमवार को क्रॉसिंग बंद नहीं हो सकी। इससे नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसकी वजह से नई दिल्ली पटना एक्सप्रेस व दो मालगाड़ियों को आउटर पर रोका गया।
सोमवर सुबह 9:30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निकालने के लिए गेट बंद किया जा रहा था। तभी वाहन सवार बीच में घुस गए और आवागमन चलता रहा। जब क्रॉसिंग बंद नहीं हो पाई तो ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक ने वंदे भारत को रेलवे स्टेशन पर और नई दिल्ली पटना एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक दिया।
आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और गेट बंद कराया गया। तब ट्रेन आगे बढ़ पाई। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण न होने से रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन जाम लगता है। राहगीर जाम में घंटों परेशान होते हैं। स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस क्रॉसिंग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रेनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।