फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vaishya Ekta Parishad condemned the attack

Auraiya News: वैश्य एकता परिषद ने की हमले की निंदा

Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vaishya Ekta Parishad condemned the attack
बैठक में बोलते वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : बैठक में बोलते वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी।
औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में वैश्य समाज के राजीव गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की। साथ ही परिषद ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी रखी।
विज्ञापन

गोपाल वाटिका आश्रम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि समाज के राजीव गुप्ता पर अपराधी किस्म के दिनेश व सूरज गंगवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इससे संपूर्ण वैश्य व व्यापारी समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन पोरवाल ने कहा कि सरकार मामले की जांच कराकर कार्रवाई करे। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन जांच करे। दिनेश व सूरज से घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष कुलदीप पोरवाल, एक विचित्र पर सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल, भाजपा नगर मंत्री कपिल गुप्ता, गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, भाजपा नेता विकास पोरवाल, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed