{"_id":"6123e4f08ebc3e7a1a5a42c2","slug":"vacination-center-closed-auraiya-news-knp6478300160","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्र बंद होने पर लाभार्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्र बंद होने पर लाभार्थियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सोमवार को जिले में 36 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण टीकाकरण न होने के भ्रम में 50 शय्या अस्पताल में टीकाकर्मी नहीं पहुंचे। केंद्र बंद देखकर स्लॉट बुक कराने वालों में नाराजगी दिखी। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की। एसीएमओ ने उन्हें समझाया। इसके बाद टीकाकरण शुरू हो सका।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के कारण सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। 50 शय्या अस्पताल में सुबह लाभार्थी टीका लगवाने पहुंचे तो केंद्र बंद मिला। वहां मौजूद कर्मियों ने छुट्टी होने की बात कहकर पहली डोज न लगने की बात कही। कई लाभार्थी निराश होकर लौट गए। कई ने इस पर नाराजगी जता हंगामा शुरू कर दिया और कंट्रोल रूम शिकायत करने पहुंच गए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार से टीकाकरण कराने की मांग की। लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए एसीएमओ ने दूसरी टीम लगाकर टीकाकरण शुरू कराया।
वर्जन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा अवकाश घोषित होने पर टीकाकरण अभियान न होने के भ्रम में स्वास्थ्य कर्मी देरी से सेंटर पहुंचे। इसके कारण लोगों में नाराजगी थी। सोमवार को जिले में 36 सेंटरों पर 3130 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। जिले में अब तक कुल तीन लाख 99 हजार 108 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें 3,45419 ने पहली और 53,689 ने दूसरी डोज लगवाई है। बताया कि वैक्सीन मिलने पर मंगलवार को टीका केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।