फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   vacination center closed

टीकाकरण केंद्र बंद होने पर लाभार्थियों का हंगामा

Mon, 23 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
vacination center closed
औरैया। सोमवार को जिले में 36 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण टीकाकरण न होने के भ्रम में 50 शय्या अस्पताल में टीकाकर्मी नहीं पहुंचे। केंद्र बंद देखकर स्लॉट बुक कराने वालों में नाराजगी दिखी। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की। एसीएमओ ने उन्हें समझाया। इसके बाद टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के कारण सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। 50 शय्या अस्पताल में सुबह लाभार्थी टीका लगवाने पहुंचे तो केंद्र बंद मिला। वहां मौजूद कर्मियों ने छुट्टी होने की बात कहकर पहली डोज न लगने की बात कही। कई लाभार्थी निराश होकर लौट गए। कई ने इस पर नाराजगी जता हंगामा शुरू कर दिया और कंट्रोल रूम शिकायत करने पहुंच गए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार से टीकाकरण कराने की मांग की। लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए एसीएमओ ने दूसरी टीम लगाकर टीकाकरण शुरू कराया।
विज्ञापन

वर्जन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा अवकाश घोषित होने पर टीकाकरण अभियान न होने के भ्रम में स्वास्थ्य कर्मी देरी से सेंटर पहुंचे। इसके कारण लोगों में नाराजगी थी। सोमवार को जिले में 36 सेंटरों पर 3130 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। जिले में अब तक कुल तीन लाख 99 हजार 108 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें 3,45419 ने पहली और 53,689 ने दूसरी डोज लगवाई है। बताया कि वैक्सीन मिलने पर मंगलवार को टीका केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed