फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   vaccination target incomplete

टीकोत्सव में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा न कर सका स्वास्थ्य महकमा-

Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
vaccination target incomplete
अस्पताल में टीकाकरण को पहुंचे लोग - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में टीका उत्सव अभियान गति नहीं पकड़ सका। बुधवार को अंतिम दिन 2129 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोगों में उत्साह कम है।
विज्ञापन

11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया गया। इसमें प्रतिदिन 4340 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित था। टीका उत्सव शुभारंभ से पहले जिले में वैक्सीन की किल्लत हो गई थी। हालांकि पहले दिन वैक्सीन न होने के कारण वैक्सीनेशन सेंटरों पर लाभार्थियों की भीड़ नहीं देखने को मिली। दूसरे दिन भीड़ दिखी, तो लाभार्थियों की संख्या भी दोगुनी हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को टीका उत्सव के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए 47 सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर 8550 लाभार्थियों का टीकाकरण करने की क्षमता है। बुधवार को 1902 लाभार्थियों ने टीकाकरण की पहली डोज लगवाई। जबकि 227 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल का लक्ष्य
शासन स्तर से पहले अप्रैल में एक लाख 12 हजार 800 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके तहत अब तक कुल 21690 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सका है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो अब तक 60 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण हो जाना चाहिए था।

दिनांक लक्ष्य टीकाकरण
11 अप्रैल 4340 1757
12 अप्रैल 4340 4303
13 अप्रैल 4340 2161
14 अप्रैल 4340 2129
विकास की तर्ज पर काम कर रही भाजपा : कठेरिया
बुधवार को टीका उत्सव की शुरुआत 50 शय्या अस्पताल में इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा, विवेक पाठक, दिलीप मिश्रा, भुवन प्रकाश गुप्ता, अमरचंद्र राठौर आदि भाजपाई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed